करोड़ों की बेसकीमती जमीन पर आरा मिल का कब्जा, लकड़ी नहीं- नगर सरकार द्वारा सीमांकन वादा ठंडे बस्ते में…

राजू ठाकुर/निलेश धनकर✍…..

तखतपुर। नगर पालिका की नाक के नीचे करोड़ों की बेसकीमती सरकारी जमीन पर आरा मिल वाला खुलेआम लकड़ियों का पहाड़ खड़ा कर सीधा-सीधा कब्जा जमाए बैठा है। हालात ऐसे हैं कि देखने वाला भी समझ जाए  कि यह जमीन सरकार की है, लेकिन उसका मालिकाना हक़ किसी और के पास चला गया है।

सबसे बड़ी बात-अगर नगर पालिका इस करोड़ों की जमीन पर दुकानें बनाकर नीलामी करे तो एक-एक दुकान लाखों में बिक सकती है, जिससे नगर की तिजोरी भर सकती है। लेकिन उल्टा हो रहा है… कमाई की जगह कब्जा बढ़ रहा है, और नगर पालिका तमाशबीन बनी बैठी है।

नगर पालिका का हाल यह है कि कार्रवाई की बात होते ही साहब निरीक्षण पर हैं, फाइल देख रहे हैं, टीम भेज रहे हैं—ऐसे बहाने हवा की तरह उड़ते रहते हैं। इस बीच कब्जा जंगल की आग की तरह फैलता जा रहा है। 

नगर सरकार के सीमांकन का दावा फैल– कुछ दिन पूर्व नगर पालिका सरकार द्वारा सीमांकन करने की बात कही गई थी लेकिन अपने लोगों को संरक्षण देने के लिए इस दावे को ठंडा बस्ते में डाल दिया

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor