स्टेरिंग फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

तखतपुर। आज एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब यात्रियों से भरी एक बस अचानक स्टेरिंग फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि बस में सवार सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

रविराज बस सर्विस सुबह 7 : 30 बजे तखतपुर से बिलासपुर हाइकोर्ट के ओर तभी बस का ग्राम मौहाभाठा के स्टेरिंग फैल हो जाने से बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और प्रशासन मौके पर पहुंचे। कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। गंभीर रूप से किसी के घायल होने की खबर नहीं है।


हादसे के बाद बस को सीधा कराने और सड़क से हटाने की व्यवस्था की गई। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है कि बस का स्टेरिंग अचानक कैसे फेल हुआ।

हादसा नदी के आसपास हुआ है बड़ी घटना घट सकती थी

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor