तखतपुर नगर में होली की धूम: बाजारों में बढ़ी रौनक, हर्बल रंगों की मांग तेज

राजू ठाकुर/निलेश धनकर✍….

तखतपुर। 4 मार्च को रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा। त्योहार को लेकर तखतपुर नगर के बाजार पूरी तरह सज चुके हैं। पिछले 10 दिनों से थोक और फुटकर दुकानों में रंग-गुलाल, पिचकारी और अन्य होली सामग्री की बिक्री शुरू हो चुकी है। जैसे-जैसे होली नजदीक आ रही है, बाजारों में ग्राहकों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।


दुकानदारों के अनुसार इस बार स्नो स्प्रे और म्यूजिकल गन खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों और युवाओं में इनकी अच्छी मांग देखी जा रही है। इसके साथ ही अलग-अलग डिज़ाइन की पिचकारियां भी बाजार में उपलब्ध हैं।


इस बार बाजार में खास प्रकार के नकली बाल और आकर्षक मुखौटे भी बिक्री के लिए आए हैं, जो लोगों के बीच खास आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। होली के मौके पर अलग अंदाज में दिखने के लिए युवा इनकी खरीदारी कर रहे हैं।

व्यापारियों का कहना है कि इस बार हर्बल और नेचुरल रंगों की भरमार है, जिन्हें त्वचा के लिए सुरक्षित बताया जा रहा है। लोगों में भी केमिकल युक्त रंगों की जगह सुरक्षित रंगों की मांग बढ़ी है। तखतपुर नगर में होली को लेकर उत्साह का माहौल है और लोग पूरे जोश और उमंग के साथ रंगों के इस पर्व की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor