राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
नगर के वार्ड नंबर 4, जिसे कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रहा है। वार्ड 4 सुभाष नगर में लंबे समय से नियमित सफाई नहीं होने के कारण जगह-जगह गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इससे वार्डवासियों में बीमारियों का डर भी बढ़ने लगा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले करीब लगभग साल भर से सफाई की समस्या बनी हुई है। जब भी नगर पालिका में शिकायत की जाती है, तो कर्मचारियों की कमी का हवाला दिया जाता है। बताया जाता है कि दो-तीन कर्मचारियों और कमांडो (सफाई कर्मियों) की जरूरत है, तभी सफाई हो पाएगी। नगर पालिका द्वारा हर बार “आज भेज रहे हैं, कल भेज रहे हैं” कहकर मामले को टाल दिया जाता है, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

वार्डवासियों का कहना है कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो वे मजबूर होकर नगर पालिका का घेराव करेंगे। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके वार्ड में नियमित सफाई नहीं कराई गई, तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे

