Headlines

जिला पंचायत हेतू क्षेत्र क्रमांक 7 से गिरीश ने ठोकी ताल…

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर इच्छुक उम्मीदवार अब अपने सुविधा के अनुसार क्षेत्र चयन करने में जुट गए हैं।इसमें तखतपुर विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 7 में आगामी चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

इस क्षेत्र में गिरीश मयाराम कश्यप अधिवक्ता ने अपनी दावेदारी पेश कर चुनावी समीकरण को बदलने का संकेत दिया है। अगर भारतीय जनता पार्टी भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है, तो वे क्षेत्र में चुनाव मैदान में कड़ी टक्कर देने की स्थिति में होंगे ओर चुनावी परिणाम को अप्रत्याशित बना सकते हैं। अगर पार्टी से उन्हें समर्थन नहीं मिलता है, तो भी गिरीश कश्यप ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि वे स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ सकते हैं। उनके इस निर्णय से चुनावी समीकरण और अधिक पेचीदा हो सकते हैं।
क्षेत्र के राजनीतिक माहौल पर कश्यप की दावेदारी का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिख रहा है। अब देखना यह है कि भाजपा उन्हें अपना प्रत्याशी बनाती है या नहीं, और अगर वे स्वतंत्र रूप से मैदान में उतरते हैं, तो इसका चुनावी परिणाम पर क्या असर होगा।बहरहाल अभी स्थिति रोज बनती बिगड़ती दिख रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor