तखतपुर में भाजपा की विशाल रैली, विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में उमड़ा जनसैलाब
नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह एवं पार्षद प्रत्याशियों के लिए मांगा आशीर्वाद
राजू ठाकुर/निलेश धनकर….✍

तखतपुर । नगर पालिका चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में आज तखतपुर में एक भव्य रैली निकाली गई, जिसमें विधायक धर्मजीत सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों का विशाल जनसैलाब उमड़ा।

यह रैली नगर में जनकपुर रावणभाटा से शुरू होकर मोहन वाटिका तक निकाली गई, जिसमें भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वन्दना बाला सिंह और पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में वोट करने की अपील की गई। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश देखने को मिला, भाजपा के झंडे और नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

इस मौके पर भाजपा नेता संतोष कौशिक सहित कई प्रमुख पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उन्होंने जनता से भाजपा को भारी बहुमत से विजयी बनाने का आग्रह किया।

तखतपुर के विकास और जनकल्याण के लिए भाजपा का नगर पालिका अध्यक्ष बनाना जरूरी है। इस चुनाव में जनता भाजपा को अपना आशीर्वाद देगी और एक मजबूत नगर पालिका अध्यक्ष बनाएगी।

रैली में उमड़ी भारी भीड़ ने यह संकेत दिया कि तखतपुर की जनता भाजपा के साथ है और इस बार चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज होगी।