Headlines

ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा, तीनों की दर्दनाक मौत


हादसा इतना भीषण कि शव बुरी तरह क्षत-विक्षत, मौके पर मची अफरा-तफरी

राजू ठाकुर /निलेश धनकर
तखतपुर। जूना पारा चौकी अंतर्गत ग्राम जूना पारा में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों युवक बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारते हुए रौंद दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए।


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में जूना पारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। हादसे के कारण सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।


पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दुर्घटना में शामिल ट्रक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवकों की पहचान की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor