तखतपुर में भाजपा की लहर, उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भरी जीत की हुंकार
डबल इंजन से ट्रिपल इंजन की ओर, तखतपुर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

राजू ठाकुर/निलेश धनकर
तखतपुर। भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तखतपुर नगर के ठाकुरदेव चौक के पास आमसभा को संबोधित किया। डिप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ में विकास की अविरल गंगा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा बहाई जा रही है।

लगातार विकास के कई सौगातें तखतपुर को भी प्राप्त हुई हैं और विकास कार्य तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह के सार्थक प्रयासों के कारण संभव हो पाए हैं। पूर्व के विधायक और कांग्रेस की शहर सरकार ने तखतपुर के विकास को रोककर रखा था। भूमि पूजन और विकास कार्य के नाम पर घोषणाओं के अलावा उन्हें कुछ नहीं आया। भूमि पूजन तो कर लेते थे, पर वह मूर्त रूप नहीं ले पाता था।

अब प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है और ट्रिपल इंजन लगाने का समय आ चुका है। जिस प्रकार से तखतपुर नगर में भाजपा के पक्ष में माहौल दिख रहा है और आम जनमानस ने अपना मन बना लिया है, निश्चित तौर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह और हमारे समस्त पार्षदों की ऐतिहासिक जीत आप सभी के मत रूपी शुभ आशीर्वाद से पूर्ण होगी, ऐसी आशा और उम्मीद आप सभी से करता हूं।

विकास की गाथा फिर से शुरू: विधायक धर्मजीत सिंह
तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने देखा है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के लौटते ही विकास की गाथा फिर से शुरू हो गई है। तखतपुर में जो विकास की गंगा रुक गई थी, वह फिर से बहना शुरू हो गई है। आप सभी ने जो भाजपा की ऐतिहासिक जीत दिलाई थी, उसकी परिणति यह है कि तखतपुर एक बार फिर से विकास के पथ पर अग्रसर है।

मैं आप सभी से अपील करता हूं कि तखतपुर नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह सहित समस्त वार्डों के प्रत्याशियों को अपना ऐतिहासिक मत प्रदान करें।


Looking for some slot action? top646slot seems alright. The interface is decent and the games look pretty interesting. Might be worth a try. You can click here to get in top646slot