राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
शासन की योजनाओं का लाभ पूरे प्रदेश में सभी पात्र लोगों को मिलता है, चाहे वह किसी भी पार्टी से सम्बंधित हो। भाजपा के लोग अपनी हार की डर से लोगों को आवास योजना और महतारी वंदन का लाभ नही मिलने की बात कह रहे हैं ताकि लोग उनके झांसे में आ जाये। पर ऐसा नहीं होगा। नगर की जनता विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट देकर भुगत रहे हैं, अब नही भुगतेंगे..

नगर निकाय चुनाव की रणभेरी बज चुकी है और सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान में जुट गए हैं। जनता के समक्ष यह महत्वपूर्ण समय है जब उन्हें तय करना है कि नगर का भविष्य किस दिशा में जाएगा।
अध्यक्ष पद की प्रत्याशी श्रीमती रविंदर पूजा मक्कड़ कांग्रेस पार्टी के समर्थन में पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच पहुंच रही हैं। उन्होंने वार्ड क्रमांक 7 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया और देवतुल्य जनता से कांग्रेस को विजयी बनाने की अपील की।






ms5761
ms5761
If you’re looking for a decent online game site, try gamerio66.com. They have a lot of things to play and good promotions. I give it four stars. Go check this out: gamerio66