वार्ड क्रमांक 12 में विधायक धर्मजीत सिंह ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया जनसंपर्क
नगर विकास और सुशासन के लिए भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील
राजू ठाकुर/निलेश धनकर
तखतपुर। विधायक धर्मजीत सिंह ने नगर के वार्ड क्रमांक 12 में चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती वंदना बाला सिंह एवं वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पद के प्रत्याशी अंकित अग्रवाल (गुल्लू) के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

हाईस्कूल के पास मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा की “आपका समर्थन हमारी ताकत है। हमें मिलकर अपने नगर को बेहतर बनाना है और इसके लिए योग्य नेतृत्व चुनना आवश्यक है। भाजपा की प्रत्याशी वंदना बाला सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष और अंकित अग्रवाल (गुल्लू) को पार्षद बनाकर नगर के विकास में सहभागी बनें।”

विधायक धर्मजीत सिंह एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं के घर-घर जाकर संपर्क किया और भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की अपील की। लोगों ने भी भाजपा प्रत्याशियों को समर्थन देने का आश्वासन दिया।

जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा प्रत्याशियों ने अपनी मुख्य प्राथमिकताएँ बताईं
नगर के समग्र विकास के लिए योजनाओं को सशक्त रूप से लागू करना, स्वच्छता, जल आपूर्ति, सड़क एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार। पारदर्शी प्रशासन और सुशासन की स्थापना।

वार्ड क्रमांक 12 में भाजपा की स्थिति मजबूत
चुनावी माहौल में भाजपा के जनसंपर्क अभियान को बढ़ता समर्थन मिल रहा है। वार्ड के नागरिकों का उत्साह देखते हुए भाजपा प्रत्याशियों की जीत की संभावनाएँ प्रबल होती नजर आ रही हैं।

Alright, folks! Just checked out 100wincom.net. Looks pretty solid, easy to navigate. Hoping to hit some big wins soon! Check it out: 100wincom