राजू ठाकुर/निलेश धनकर
नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार जोरों पर है। इसी कड़ी में पूर्व संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्रिय ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी वंदना बाला सिंह के पक्ष में वार्ड 8, वार्ड 7, वार्ड 2 एवं कैलाश नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क किया और भाजपा की विकास योजनाओं से जनता को अवगत कराया।

वार्ड 8 के पार्षद प्रत्याशी कैलाश देवांगन के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं आयोजित कर जनता को भाजपा की नीतियों से परिचित कराया गया। वार्ड 7 में गंगोत्री पवन गुप्ता के पक्ष में प्रचार करते हुए उन्होंने जनता को भाजपा के सुशासन और विकास कार्यों की जानकारी दी। वार्ड 2 में ईश्वर राजपूत के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से भाजपा के प्रति समर्थन की अपील की। सदर बाजार और कैलाश नगर में भी जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा गया।

प्रचार के दौरान राजू सिंह क्षत्रिय ने भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, जैसे— प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत योजना, सड़क व अधोसंरचना विकास, स्वच्छ भारत मिशन और स्थानीय व्यापार को बढ़ावा देने की नीतियों के बारे में बताया।

भाजपा की सरकार ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया है और आगे भी नगर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगामी निकाय चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाकर नगर के विकास में योगदान दें।


Considering giving PHJoinCC a whirl. The interface looks pretty slick. Anyone had any luck here? Lemme know! I need some opinions. phjoincc