राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
प्रदेश में भाजपा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता अब बदलाव के मूड में है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और ठप्प पड़े विकास कार्यों से आक्रोशित जनता अब कांग्रेस के पक्ष में लामबंद हो रही है। इसी क्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने आज तखतपुर में जनसंपर्क अभियान चलाया और नगर के होलिका चौक में सभा को संबोधित किया।

पूर्व संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है और जनता को गुमराह करती है। उन्होंने कहा, “बिजली बिल के बढ़ते भार से नगरवासी परेशान हैं, व्यापारी भयभीत हैं और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के नाम पर धमकाया जा रहा है। लेकिन अब जनता जागरूक हो चुकी है और कांग्रेस के पक्ष में मतदान करेगी
इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार किया। इस अवसर पर जगजीत सिंह मक्कड़, जितेंद्र पाण्डेय, सुरेंद्र कौर मक्कड़, शिवबालक कौशिक, हरविंदर हूरा, सुरेश ठाकुर सहित कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

संबोधित करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती रविदर पूजा मक्कड़ ने कहा कि तखतपुर विकास का मॉडल बनेगा।




Been playing on jljl77legit for a bit now, and I haven’t had any red flags. Payouts are consistent, and the games are pretty engaging. Seems legit to me! Decide for yourself: jljl77legit