राजू ठाकुर/ निलेश धनकर
तखतपुर ।नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा ने नगर पालिका चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मोहन वाटिका में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत विधायक धर्मजीत सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना के साथ की।

विधायक धर्मजीत सिंह ने भरा जोश
सम्मेलन में विधायक धर्मजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल एक पद के लिए नहीं, बल्कि नगर के विकास और भाजपा की विचारधारा को मजबूत करने के लिए है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी प्रत्याशी वंदना बाला सिंह को विजयी बनाने का आह्वान किया।

भाजपा की प्राथमिकता: नगर का समग्र विकास
विधायक ने कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि तन, मन और धन से समर्पित होकर नगर में भाजपा की जीत सुनिश्चित करनी होगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नगर को छत्तीसगढ़ के विकास मॉडल के रूप में स्थापित करेगी, जहां जनता को बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ आधुनिक ढांचा भी मिलेगा।

वंदना बाला सिंह की जीत से नगर को मिलेगा नया नेतृत्व
भाजपा प्रत्याशी वंदना बाला सिंह को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को रणनीतिक रूप से चुनावी अभियान को तेज करने की अपील की गई। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि भाजपा की जीत से नगर को सुशासन, पारदर्शिता और विकास का लाभ मिलेगा।

जनता का समर्थन ही जीत की कुंजी
भाजपा कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे घर-घर जाकर जनता से संपर्क करेंगे और भाजपा की विकास नीतियों को बताएंगे। पार्टी को विश्वास है कि जनसमर्थन से नगर में भाजपा की सरकार बनेगी और यह क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा का यह उत्साह और संकल्प दर्शाता है कि पार्टी पूरी मजबूती से मैदान में उतर चुकी है। अब देखना यह होगा कि जनता किसे अपना आशीर्वाद देती है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की तैयारी से यह साफ है कि वे इस चुनाव को पूरी ताकत से लड़ने के लिए तैयार हैं।

Yo, just checked out x777betgame, and it’s pretty smooth! The game selection is solid, and the site’s easy to navigate. Could use a few more promos, but overall, not bad at all. Check it out: x777betgame