राजू ठाकुर/निलेश धनकर
तखतपुर। नगर पालिका चुनाव को लेकर तखतपुर में चुनावी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वंदना बाला सिंह ने आज वार्ड क्रमांक 01 और 03 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता से अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने मतदाताओं से भाजपा को विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ देखी गई, जो पूरे जोश और उत्साह के साथ प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं। कार्यकर्ता वार्ड-वार्ड जाकर जनता को भाजपा की नीतियों और विकास योजनाओं की जानकारी दे रहे हैं, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया है।

वंदना बाला सिंह ने कहा, “तखतपुर के समग्र विकास, स्वच्छ प्रशासन और जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए मैं चुनाव लड़ रही हूं। जनता का अपार समर्थन मेरी ताकत है, और मैं इसे विश्वास में बदलने के लिए पूरी तरह तैयार हूं।”

उन्होंने जनता से आशीर्वाद मांगते हुए आश्वासन दिया कि अगर वे अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होती हैं, तो बेहतर सफाई व्यवस्था, जल निकासी, सड़क निर्माण, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए काम करेंगी। साथ ही, उन्होंने व्यापारियों और नगर विकास के हित में ठोस कार्य करने का संकल्प दोहराया।

So I checked out 35phfunlogin. Registration was quick, which is always nice. Games loaded fast. A bit basic, but everything works as it should. Could maybe use a more modern look, but overall, not bad!