राजू ठाकुर/निलेश धनकर
नगर पालिका चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अध्यक्ष पद की प्रत्याशी वंदना बाला सिंह को जनसंपर्क अभियान के दौरान हर वर्ग का अपार समर्थन और विश्वास मिल रहा है। क्षेत्र में चुनावी माहौल दिन-ब-दिन गर्माता जा रहा है, और जनता ने नगर पालिका के निरंतर विकास के लिए भाजपा को प्रचंड बहुमत से जिताने का संकल्प ले लिया है।

भाजपा प्रत्याशी वंदना बाला सिंह लगातार क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में जनसंपर्क कर रही हैं। चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय नागरिक, व्यापारी, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में उनका समर्थन कर रहे हैं। जनता का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व में नगर पालिका ने पिछले कार्यकाल में उल्लेखनीय विकास किया है, और इस गति को बनाए रखने के लिए वंदना बाला सिंह को विजयी बनाना आवश्यक है।


वंदना बाला सिंह ने जनता से अपील की
जनसंपर्क के दौरान वंदना बाला सिंह ने कहा, “हमने नगर पालिका क्षेत्र में विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। सड़क, सफाई, जल आपूर्ति और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए भाजपा पूरी तरह प्रतिबद्ध रही है। जनता का जो अपार समर्थन मिल रहा है, वह दर्शाता है कि लोग विकास की राजनीति के साथ हैं।”

स्थानीय मतदाताओं का मानना है कि भाजपा की नीतियों से नगर पालिका क्षेत्र को आधुनिक सुविधाएं मिली हैं। वहीं, पार्टी कार्यकर्ता भी जोश में हैं और डोर-टू-डोर संपर्क कर जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।



Fellow Filipinos, registering for Plus777 here in the Philippines is easier than ever. Just go to plus777registerphilippines. Legit and hassle-free para sa ating lahat!