Headlines

क्षेत्र में 20 वर्षो से लगातार निर्वाचित होने वाली पहली महिला  जनप्रतिनिधि ललिता संतोष कश्यप बनीं।

जन सेवा को ही अपने जीवन का लक्ष्य बनाने वाली ललिता कश्यप राजनीति के साथ साथ सामाजिक सेवा से क्षेत्र में भी  अमिट छाप छोड़ी है। उन्होंने विभिन्न पदों पर रहते हुए जनता की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया।

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से चुनावी मैदान पर दावेदारी मजबूत की

निर्वाचित पदों में –  सरपंच, ग्राम पंचायत लिम्हा 23 जनवरी 2005 – 2 फरवरी 2010 तक इस दौरान
ग्राम पंचायत लिम्हा को निर्मल ग्राम घोषित करवाया।, अवैध शराब भट्टी बंद कराकर पूर्ण शराबबंदी लागू की।, ग्राम पंचायत को आदर्श ग्राम पंचायत का दर्जा दिलाया।, विकासखंड में सर्वाधिक राशि से रिकॉर्ड कार्य किए।

जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 3 लिम्हा 3 फरवरी 2010 – 29 अक्टूबर 2012 तक जनपद उपाध्यक्ष, जनपद पंचायत तखतपुर 30 अक्टूबर 2012 – 6 फरवरी 2015। सभापति कृषि समिति, क्षेत्र क्रमांक 3 लिम्हा 7 फरवरी 2015 – 4 फरवरी 2020 तक  जनपद सदस्य, क्षेत्र क्रमांक 4 बेलपान 5 फरवरी 2020 – फरवरी 2025 तक रहे। लोकप्रियता इतनी अधिक है कि सभी चुनावों में 55% से अधिक मत प्राप्त कर विजयी रहीं।

संगठनात्मक पद में भी मंडल कार्य समिति सदस्य, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष, जिला कार्य समिति सदस्य सामाजिक योगदान रही। ललिता संतोष कश्यप ने अपने कार्यकाल के दौरान सामाजिक सुधार और विकास कार्यों पर विशेष ध्यान दिया। उनका योगदान महिलाओं के सशक्तिकरण, स्वच्छता अभियान, और शराबबंदी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर उल्लेखनीय रहा। उनकी यह यात्रा समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor