Headlines

प्रत्यक्ष चुनाव की घोषणा होते ही  नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को नगर की राजनीति में कांग्रेस नेता लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं जो शहर में चर्चा का विषय है….

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

नगर की राजनीति में बिहारी देवांगन का बढ़ते कदम ने लोगों को सोचने के लिए मजबूर कर दिया है।

साधारण परिवार से अपने जीवन यापन की शुरुआत  करने वाले बिहारी देवांगन ने कांग्रेस के एनएसयूआई, युवा कांग्रेस,  नगर कांग्रेस जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सक्रियता के चलते आज नगर पालिका अध्यक्ष के लिए अपने दावेदारी को लेकर सुर्खियों में है।

चार महीने पहले तैयारी में जुटे-नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव को लेकर बिहारी देवांगन ने पिछले चार महीना से लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं और लोगों से मिलकर आशीर्वाद भी ले रहे हैं।

14 अक्टूबर रहा खास- नगर  कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बिहारी देवांगन ने अपने जन्मदिन के अवसर पर नगर के विभिन्न वार्डों में पहुंचकर 500 बुजुर्ग  महिला पुरुषों  का सम्मान साल से किया और अपने नगर पालिका अध्यक्ष दावेदारी को लेकर नगर में तेजी से आगे बढ़ा।

मतदाता सूची और कैमरामेन की है चर्चा– वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 15 तक के मतदाता सूची का अपने अनुसार एक सूची तैयार कर नगर के वार्ड में पहुंचकर लोगों से मतदाताओं की जानकारी लेकर   मोबाइल नंबर के माध्यम से अपनी नई सूची तैयार कर रहे है। वही उनके साथ घूम रहे कैमरामैन जो लगातार हो रहे जनसंपर्क का  तरह तरह का वीडियो वायरल हो रहा है जिसका नगर में काफी चर्चा है।

जीवन परिचय बिहारी देवांगन

एक गरीब साधारण परिवार में जन्मे बिहारी देवांगन ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई नगर के कॉन्वेंट स्कूल तखतपुर से की उसके बाद उन्होंने हाईस्कूल की शिक्षा  जनक लाल मोती लाल बालक हाईस्कूल से की। स्नातक एवं स्नातकोत्तर एम.ए. तक की पढ़ाई जे एम पी महाविद्यालय तखतपुर की।

छात्र जीवन से ही उन्होंने राजनीति की शुरुआत करते ही एनएसयूआई, युवा कांग्रेस एवं छात्र संघ अध्यक्ष को चुनाव को लेकर नगर में तेजी से आगे बढ़े थे। उन्होंने सन 2005-06 में  एनएसयुआई जैसे महत्वपूर्ण पद पर नगर अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली वो रुकने वाले कहा थे फिर युवा कांग्रेस में जिला महासचिव के पद पर रहते हुए कोटा  विधानसभा सहित और भी विधानसभा में सह प्रभारी की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई सन् 2014 में हुए नगरीय निकाय चुनाव से उनके नेतृत्व क्षमता को देखते हुए विधानसभा युवा   कांग्रेस  के नेता को पार्षद की टिकट नगर के वार्ड क्रमांक 08 से दी और  जीतकर पार्षद बने और पहली बार सभापति की जिम्मेदारी भी उनको मिली सन् 2018 के चुनाव के पहले उनको विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली उन्होंने जिम्मेदारी को निभाते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता को फिर प्रदर्शित किया युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए कांग्रेस ने फिर एक बार नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के रूप में उनको मौका मिला और लगातार वो कांग्रेस संगठन में नए नए कार्यकर्ता को जोड़ने का काम किया और बहुत हद तक सफल रहे।

देखे वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor