Headlines

मिडिल स्कूल में खाना बनाते समय कुकर फट जाने से रसोईया हुई गंभीर रूप से घायल.. 112 की मदद से सिम्स हॉस्पिटल पहुँचाया गया…

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर


विकासखंड तखतपुर अंतर्गत पूर्व माध्यमिक शाला लमेर में आज खाना बनाते समय एक बड़ी घटना हो गई, जिसमें विद्यालय में खाना बना रही रसोईया श्रीमती पितरी बाई पटेल का कुकर के फट जाने से उसका चेहरा जल गया। घटना की जानकारी तत्काल 112 को दी गई और उपचार के लिए सिम्स रेफर किया गया है। वहीं घटना की जानकारी के संबंध में विकास खंड शिक्षा अधिकारी कामेश्वर बैरागी ने बताया कि विद्यालय के लिए निकल गए हैं। यदि वहां पर बच्चे रहते तो और एक बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।आगजनी से बचने के लिए स्कूलों में अग्निशामक यंत्र नहीं है।

मिडिल स्कूल लमेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor