Headlines

शराब के नशे में विवाद करना पड़ा भारी, पिता ने डंडे से पीटकर बेटे की कर दी हत्या

राजू ठाकुर, निलेश धनकर

तखतपुर।  तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुशमुली में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में अक्सर विवाद करने वाले बेटे की उसके ही पिता ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान विजेंद्र श्रीवाश (30 वर्ष), पिता मोहित राम श्रीवाश, निवासी ग्राम कुशमुली, थाना तखतपुर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विजेंद्र शराब पीने के बाद घर में विवाद करता था। इसी बात को लेकर पिता और बेटे के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई। आरोप है कि विवाद के दौरान पिता ने डंडे से विजेंद्र पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस मौके पर पहुंची और  शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor