Headlines

नगर में अवैध वसूली और दबंगई का खेल – तखतपुर में रेलवे की जमीन पर बनी दुकानों की ‘काले बाजार’ में अवैध बिक्री,

खाली न करने पर मिल रही जान से मारने की धमकी – देखे पूरी खबर 👇

राजू ठाकुर/निलेश धनकर


तखतपुर- रेलवे स्वामित्व की भूमि पर भू-माफियाओं और सफेद पोस का एक बड़ा खेल सामने आया है। रेल्वे की जमींन पर काबिज छोटे दुकानदारों को डरा-धमकाकर जबरन बेदखल करने का प्रयास जारी है। इस मामले में पीड़ित दुकानदार ने अब पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।


वार्ड क्रमांक 1 निवासी ज्ञानेंद्र देवांगन पिता शंभू प्रसाद देवांगन, उम्र 43 वर्ष पिछले 19 सालों से वर्ष 2007 से महाराणा प्रताप चौक के पास ‘राशि फोटोकॉपी’ के नाम से अपनी दुकान संचालित कर रहे हैं। किराए में लेकर संचालित हो रही इन दुकानदारों को अब ये लोग यहां के पुराने किराएदार दुकानदारों को मनमाने दामों पर दुकान खरीदने के लिए विवश कर रहे हैं और ऊंचे दामों पर दुकान को बेच दी गई है। जिस पर अब दुकान खाली कराने के लिए कुछ ताकतवर लोगों के साथ ज्ञानेंद्र देवांगन की दुकान में पहुंचकर वाद विवाद किया जा रहा है। जिसकी शिकायत तखतपुर थाने में प्रार्थी ने नामजद की है।


100 के स्टाम्प में लाखों की खरीदी बिक्री_ रेल्वे की जमींन पर अधिकार न होने के बावजूद मुख्य मार्ग पर इन दुकानों की कीमत लाखों रूपए है जो सिर्फ 100 रूपए के स्टाम्प में ही लाखों रूपए की लेनदेन दर्ज हो जा रही है और मोटी रकम लेकर ₹100 के स्टाम्प पेपर पर अवैध ‘बिक्री नामा’ थमा दिया जा रहा है।


एक दुकानदार ने बताया कि अपनी रोजी-रोटी छिनने के डर से एक दुकानदार ने सुजल मिरी से करीब 39 लाख रुपये में अपनी ही काबिज दुकान को खरीदने पर मजबूर होना पड़ा।
जबरन बेदखली जिसने उनकी मुंहमांगी कीमत देने से इनकार किया, जैसे कि आजू बाजू के दुकानदारों को डरा-धमकाकर जबरन दुकान से बाहर निकाल दिया गया।


थाने में शिकायत दर्ज- ज्ञानेंद्र देवांगन ने तखतपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि तब्बू मिरी अपने गुर्गों और नगर के कुछ रसूखदार लोगों की शह पर लगातार धमकियां दे रहा है। तब्बू मिरी ने दुकान पर आकर और मोबाइल फोन पर रात में कॉल करके दुकान खाली करने की धमकी दी है। विरोध करने पर मेरे साथ कोई भी बड़ी अनहोनी या जानलेवा घटना घटित हो सकती है।

स्टेटमेंट
नूपुर उपाध्याय एसडीओंपी कोटा
कोई भी व्यक्ति द्वारा जबरन किसी की दुकान खाली नहीं करा सकता और अगर इस तरह से किसी को डराकर दुकान खाली कराए जाने की शिकायत मिलती है तो उसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी।।

शशांक शेखर शुक्ला तहसीलदार तखतपुर रेल्वे की जमींन की खरीदी बिक्री करने के संबंध में मुझे जानकारी नहीं है और यदि ऐसा कोई मामले की जानकारी मिलती है तो नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor