धान की छल्ली गिरने से मजदूर की दबकर मौत

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

खपरी स्थित भवानी राइस मिल में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां काम कर रहे मजदूर की धान की छल्ली  गिरने से दबकर मौत हो गई।

प्रतिदिन की तरह खपरी स्थित भवानी राइस मिल में काम कर रहा था। शाम  4 बजे वह मिल में अपने काम में लगा हुआ था, की अचानक ऊपर से धान की छल्ली का ढेर गिर पड़ा और राकेश केवट (35 वर्ष) पिता रमेश केवट की मौके पर ही मृत्यु हो गई।


घटना के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना से राइस मिल में काम करने वाले मजदूरों और परिजनों में शोक का माहौल है।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor