सराफा व्यापारी की दुकान में घुसकर तीन युवकों ने की गाली-गलौच कर मारपीट , पुलिस ने अपराध दर्ज की

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

सदर बाजार तखतपुर में सोमवार को मामूली विवाद के बाद सराफा व्यापारी की दुकान में घुसकर गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित सराफा व्यापारी ने बताया कि वह सुबह करीब 11 बजे गुरूद्वारा के सामने स्थित रमेश ज्वेलर्स सदर बाजार तखतपुर में मौजूद था। दोपहर लगभग 3 बजे विजय साड़ी सेंटर के सामने सुमित देवांगन और विरेन्द्र सोनी के बीच मोटरसाइकिल दुर्घटना हो गई, जिसमें सुमित देवांगन बाइक सहित सड़क पर गिर गया। पीड़ित ने मानवता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर सुमित देवांगन को उठाने में सहयोग किया, इसके बाद वह अपनी दुकान लौट आया।

शाम करीब 6 बजे सुमित देवांगन, विकास देवांगन और नारायण देवांगन दुकान पर पहुंचे और युवराज पर एक्सीडेंट देखकर हंसने व दूसरे पक्ष की मदद करने का आरोप लगाते हुए ज्वेलरी दुकान में घुसकर अश्लील गालियां देने लगे विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए युवराज सोनी की हाथ-मुक्के से मारपीट जमकर पिटाई कर दी ।

आस पास लोगों के बीच-बचाव करने पर आरोपी वहां से भाग निकले। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 296(3)(5) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor