राजू ठाकुर/निलेश धनकर
तखतपुर। थाने से रविवार सुबह चेन स्नेचिंग का आरोपी फरार हो गया। पूछताछ के बाद रात भर आरोपी को थाने में रखा गया था और सुबह उसे कोर्ट में पेश करने की तैयारी थी। लेकिन सुबह ड्यूटी पर तैनात आरक्षक से आरोपी ने बाथरूम जाने की बात कहते हुए हथकड़ी खुलवाई और मौका पाते ही थाने से फरार हो गया। मामले में प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी ने हथकड़ी खोलने वाले आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है। तखतपुर थाना क्षेत्र में बेलपान मेले के दौरान चेन स्नेचिंग का मामला सामने आया था। टीआई विवेक पांडेय अपनी टीम

के साथ घटना स्थल पहुंचे और आरोपी का हुलिए के आधार पर पीछा कर उसे पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोहन कोल, निवासी ग्राम नेवरा बताया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाने में रखा गया था और सुबह कोर्ट में पेश करने की तैयारी थी। लेकिन ड्यूटी पर तैनात आरक्षक सुरेंद्र डहरिया से बाथरूम जाने का बहाना बनाकर उसने हथकड़ी खुलवाकर फरारी हासिल कर ली। आरक्षक और अन्य पुलिसकर्मी आरोपी को ढूंढने में जुटे, लेकिन वह नहीं मिला। सूचना मिलने पर एसएसपी ने प्रारंभिक जांच के आधार पर सुरेंद्र डहरिया को सस्पेंड कर दिया।


