Headlines

तखतपुर में आज मनरेगा बचाव पदयात्रा में ..प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, महंत, टी एस, देवेंद्र यादव  होंगे शामिल

राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर के नेतृत्व में तखतपुर विधानसभा क्षेत्र में मनरेगा बचाव पदयात्रा का आयोजन 21 जनवरी को दोपहर 2 बजे किया जा रहा है। यह पदयात्रा केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में तथा मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को बचाने के उद्देश्य से निकाली जाएगी।


इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज शामिल होंगे। पदयात्रा ग्राम जोरापारा से प्रारंभ होकर मोछ, खैरी होते हुए ग्राम गिरधौना तक निकाली जाएगी, जिसकी कुल दूरी लगभग 5 किलोमीटर होगी।

इस इस पदयात्रा में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम सिंहदेव एवं विधायक देवेंद्र यादव शामिल होंगे…


पदयात्रा के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता और आमजन केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा योजना में की जा रही कटौती एवं इसके साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे। साथ ही आम जनता की समस्याओं और अधिकारों को लेकर जनजागरण किया जाएगा।


इस कार्यक्रम की तैयारियों में पूर्व विधायक रश्मि आशीष सिंह,  जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री, ब्लॉक अध्यक्ष अभ्युदय तिवारी, अमित साहू एवं नगर अध्यक्ष शैलेंद्र निर्मलकर सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor