Headlines

विधायक धर्मजीत सिंह की उपस्थिति में प्रेस क्लब अध्यक्ष वरुण सिंह ठाकुर का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया।

तखतपुर।प्रेस क्लब तखतपुर के अध्यक्ष वरुण सिंह ठाकुर का जन्म दिवस शुक्रवार  को भड़ास कार्यालय  में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में क्षेत्रभर के पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

जन्म दिवस कार्यक्रम की विशेष आकर्षण रही तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की उपस्थिति। विधायक ने वरुण सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रेस समाज का दर्पण है और वरुण सिंह ठाकुर जैसे जिम्मेदार पत्रकार संगठन को मजबूती प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम के दौरान प्रेस क्लब सदस्यों ने भी अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में तखतपुर प्रेस क्लब लगातार सक्रियता और मजबूती के साथ कार्य कर रहा है।

समारोह में केक कटिंग, सम्मान-अभिनंदन और शुभकामनाओं का दौर देर शाम तक चलता रहा। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, सौहार्द और मिलनसार माहौल देखने को मिला।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor