राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
तखतपुर। दीपावली के पावन पर्व की शुरुआत धनतेरस 29 अक्टूबर से होने जा रही है। 30 को नरक चौदस और 31 अक्टूबर को लक्ष्मी पूजा/दिवाली का पर्व मनेगा। वही एक नवंबर को गोर्वधन पूजा और दो नवंबर को भाईदूज मनेगा। उत्साह, उमंग के इस त्योहार को मनाने की तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।इसी के तहत बाजार में रौनक लौट आई है और लोगों का पर्व को लेकर उत्साह देखकर दुकानदार भी खुश नजर आ रहे हैं। क्योंकि सुबह से बाजार में भीड़ उमड़ रही है और लोग अपने-अपने स्तर पर खरीदारी भी शुरू कर दी है। ऐसे में व्यापारियों को भी समझ आ गया है कि इस बार दीपावली के लिए बाजार बूम करने लगा है। त्यौहार की रौनक को देखते हुए मानो पूरा बाज़ार फिर दुल्हन की तरह सजाया जाना शुरू किया जा चौका है|

लोगों ने मिट्टी के बने भगवान गणेश व लक्ष्मी की मूर्तियों के साथ ही पूजन सामग्री मे प्रयोग होने वाले दिये, लाई, बतासे, गट्टे, फूल आदि सामग्री की जमकर खरीददारी की। जिससे दुकानदारों के चेहरों पर भी रौनक देखी गई। मिट्टी की मूर्तियां साइज के हिसाब से बेची गई।




