राजू ठाकुर/निलेश धनकर✍……
तखतपुर। परसाकापा गाँव के पाठ बाबा मंदिर के पुजारी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30 वर्ष) की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। शुरुआती जांच में जहाँ चोरी की आशंका जताई जा रही थी, वहीं आगे की छानबीन में यह सामने आया कि हत्या की असली वजह अवैध संबंध थे। पुलिस ने इस मामले में पाँच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का कारण
मृतक पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर में ही रहते थे। मंदिर के सामने खेत में अधिया खेती के दौरान उनका प्रेम संबंध मुख्य आरोपी सुरेश धुरी की पत्नी से हो गया था। इसी कारण आरोपी और उसकी पत्नी का छह महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था।

इसी अवैध संबंध की वजह से सुरेश धुरी मृतक से बैर रखता था। घटना वाली रात सुरेश धुरी ने अपने साथियों के साथ मोटरसाइकिल की पूजा करने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया और मौके पर ईंट व सस्पेंशन पाइप से वार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
गिरफ्तार आरोपी
मुख्य आरोपी: सुरेश धुरी पिता बंशीलाल धुरी, उम्र 38 वर्ष, निवासी तखतपुर चूलघट रोड
मुकेश धुरी पिता चंद्रप्रकाश धुरी, उम्र 23 वर्ष, निवासी अमौरा, थाना जरहा गांव, जिला मुंगेली
हेमकुमार धुरी पिता हरिराम धुरी, उम्र 26 वर्ष, निवासी डढहा वार्ड 10, बोदरी, थाना चकरभाटा
धनराज बंदे पिता जवाहरलाल बंदे, उम्र 21 वर्ष, निवासी बनाक चौक, माता चौरा के पास, सिरगिट्टी
एक नाबालिग बालक

पुलिस की कार्रवाई
एएसपी ग्रामीण अर्चना झा, एसडीओपी कोटा, थाना तखतपुर पुलिस और ACCU टीम की सक्रियता से मात्र 12 घंटे में अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली गई। पुलिस ने पाँचों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।