राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
दिनेश राजपूत– छत्तीसगढ़ सरकार की बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जिला कार्य समिति सदस्य दिनेश राजपूत ने कहा कि तखतपुर को 50 बिस्तर की क्षमता वाले मातृ शिशु अस्पताल की सौगात मिली जो तखतपुर क्षेत्र के बहुत बड़ी उपलब्धि है। इसकी मांग क्षेत्र के लोगों के द्वारा बरसों पहले से की जा रही थी

रश्मि सिंह– पूर्व विधायक रश्मि सिंह ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने महिलाओं को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर देने का वादा किया था जो आज भी पूरा नही हुआ है। लोगों को गुमराह कर वोट लेना भाजपा की पुरानी आदत है और प्रदेश की जनता उनके खोखले वादे को देख रही है और आने वाले समय में उसका जवाब जरूर देगी।

भारती माली– जिला पंचायत सदस्य भारती माली ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में पानी निकासी की बड़ी समस्या रहती है और लोगों की इस पीड़ा को समझते हुए सरकार ने बजट में मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के तहत जल निकासी प्रणाली के साथ कांक्रिट ग्राम सड़क के निर्माण के लिए 100 करोड़ रूपए स्वीकृत किया है जो स्वागतेय है।

पूजा मक्कड़– नगरपालिका अध्यक्ष पूजा मक्कड़ ने कहा कि विकास के दावे करने वाली भाजपा की सरकार के सभी दावे बजट में खोखले निकले जिन चीजों का प्रावधान पहले ही हो जाना था उसे अब कागज में उतारा गया है लेकिन इन सभी योजनाओं का क्रियान्वयन कब तक होगा यह समय ही बताऐगा।

बंशी पांडे– पूर्व नगरपालिका उपाध्यक्ष बंशी पांड़े ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों की हितैषी सरकार है और इसे सरकार ने बजट के माध्यम से प्रद्धर्शित भी किया गया है इस बजट में दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि कल्याण योजना के लिए 600 करोड़ रूपए डेयरी विकास परियोजना के लिए 50 करोड़ और कृषि पम्पों के आधुनिकीकरण के लिए 50 करोड़ रूपए स्वीकृत किया है इससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

जितेंद्र पांडेय– पूर्व जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पाण्डेय ने कहा कि किसानों की हित की बात करने वाली सरकार एक भी ऐसी कोई योजना किसानों के लिए नही लायी जिससे किसान समृद्ध हो, कृषि कार्य के प्रति आकर्षित हो और वे सक्षम हो सके।

वंदना सिंह– पूर्व उपाध्यक्ष वंदना बाला सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने बजट में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लखपति महिला एवं ड्रोन दीदी के लिए 800 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है जो महिलाओं के आर्थिक सुदृढ़ीकरण है।

अजय देवांगन– पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजय देवांगन ने कहा है कि राज्य सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ एक बार फिर छलावा किया है। 25 साल के छत्तीसगढ़ में सरकार ने 25 जुमला वाला बजट पेश किया है। आम आदमी, गरीब, किसान, महिलाओं के लिए बजट में कुछ भी नहीं है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है स्कूल तथा महाविद्यालय के उन्नयन के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं किया जा रहा है। पूर्व विधायक शैलेश पांडे ने कहा कि सरकार के बजट में 25 साल का जुमला दिखाई दे रहा है।

कैलाश देवांगन- भाजपा पार्षद कैलाश देवांगन ने बजट को ऐतिहासिक एवं प्रदेश के विकास को नई ऊंचाईयों पर ले जाने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इस बजट में गांव, गरीब, किसान, नारी शक्ति एवं नौजवान साथियों के जीवन में मूलभूत बदलाव के लिए कई दूरगामी घोषणाएं की गई जो विष्णु देव साय सरकार की प्रदेश के लिए विजन को दर्शाता है। साथ ही यह बजट केंद्र के मोदी सरकार के साथ डबल इंजन की रफ्तार से बढ़ने के ईंधन की तरह है।

शैलेंद्र निर्मलकर– पार्षद शैलेंद्र निर्मलकर ने कहा कि बजट में युवाओं को रोजगार देने के लिए कोई प्रावधान नही किया गया जबकि विकास में सबसे महत्वपूर्ण योगदान युवाओं का होता है युवा ही देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है और इन युवाओं को सरकार ने बजट में अंदेखा कर दिया है।


