
राजू सिंह ठाकुर, निलेश धनकर
बिलासपुर से ईलाज कराकर अपने गांव लौट रहें बाइक सवार पिता पुत्र को हाईवा ने ठोकर मार दी जिससे पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहाँ उसे प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया।


ग्राम राजाकापा निवासी धनेश्वर कश्यप उम्र 23 वर्ष अपने पिता महेंद्र कश्यप 45 वर्ष का आंख का ईलाज कराने बिलासपुर गया था जहाँ से आंख ईलाज करा कर वापस अपने गांव लौट रहे ग्रामीण को निगारबन्द मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रही हाईवा क्रमांक cg 25 B 0107 ने बाइक सवार पिता पुत्र को ठोकर मार दी जिससे पीछे बैठे पिता महेंद्र कश्यप पैर टूट गया वही बाइक चालक पुत्र धनेश्वर कश्यप को हल्की चोटें आयी है.. घायल को तड़पते देख भाजपा नेता एवं जनपद सदस्य प्रतिनिधि अजय यादव एवं पार्षद कोमल सिंह ठाकुर ने हॉस्पिटल पहुँचाया।




