Headlines

नगर में ‘ऑनलाइन’ अंदाज में बिक रही शराब, फोन कॉल पर हो रही सप्लाई

राजू ठाकुर/निलेश धनकर✍….
तखतपुर ।  नगर  में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री धड़ल्ले से चल रही है और यह सब ऐसा लग रहा है कि किसी के सह पर खुले आम बिक रहा है कुछ समय पूर्व इस बिक्री पर कुछ लगाम था परंतु इन दिनों अवैध शराब बिक्री का घोड़ा सरपट दौड़ रहा है नगर में कई ऐसी गलीयां है जहां पर खुले आम चाहे दिन हो या रात शराब बिक रहा है।


नगर के नया कृषि मण्डी, पुराना बस स्टैण्ड, नया बस स्टैण्ड, देवांगन पारा, टिकरीपारा शीतला चौक, महाराणा प्रताप चौक, कालेज के पास सहित कुछ और छोटे छोटे अवैध शराब बिक्री करने वाले जो पाकिट में दो चार सीसी लेकर घुमते रहते है और राह चलते पैसा लेकर शराब बेच रहे है। इन दिनों इन अवैध शराब का धंधा ऐसा चल रहा है जैसे किसी आनलाईन शराब बिक रही है फोन करते ही लोगों को आसानी से शराब अवैध रूप से मिल रहा है और यह सब लम्बे समय से चल रहा है। इस तरह के अवैध रूप से बिक्री होने की एक मात्र मुख्य वजह है कि इन अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ कोई ठोस कार्यवाही नही होना। धड़ल्ले से बिक रही शराब के कारण पूरे क्षेत्र का माहौल बिगड़ रहा है आसपास में अशांति का वातावरण है वाद विवाद लड़ाई झगड़ा बढ़ने लगा है यदि शीघ्र कार्यवाही नही की गई तो स्थिति बदतर हो जाएगी।

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor