गौमांस बिक्री-क्रय कांड में तखतपुर पुलिस की बड़ी सफलता, 9वां आरोपी भी गिरफ्तार।
राजू ठाकुर/ निलेश धनकर तखतपुर। कृष्ण जन्माष्टमी पर्व के दिन उजागर हुए गौहत्या मामले में पुलिस लगातार बड़ी कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, घटना वाले दिन मिशन कम्पाउंड क्षेत्र में गौहत्या करते हुए दो आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए…
