पूर्व विधायक रश्मि सिंह का जन्मदिन कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उत्साह पूर्वक मनाया

राजू ठाकुर / निलेश धनकर

तखतपुर। कांग्रेस जनों ने पूर्व विधायक रश्मि सिंह को उनके निवास में जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और जन्मदिन की केक काटे।

इस अवसर पर उपस्थित शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर रश्मि सिंह ने कहा कि आप सभी के स्नेह और आशीष के कारण क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला।

आगे भी आप सभी का सहयोग मिले तो फिर से आप सबके बीच सेवा करने के लिए क्षेत्र में उपस्थित रहूंगी। कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने जो मुझ पर अपना स्नेह बरसाया है इसके लिए आप सभी का हृदय से धन्यवाद।

हम सभी कांग्रेस के एक सिपाही की तरह कार्य कर रहे हैं। आने वाले समय में मजबूती के साथ मैदान में रहेंगे तथा समय हमारे साथ रहेगा। हम सभी फिर से मिलकर एक बार विकास की नई गाथा गढ़ेंगे। पूर्व विधायक के जन्म दिवस पर उन्हें बधाई देने वालों का सुबह से ही तांता लगा रहा। बिहारी देवांगन के नेतृत्व पूर्व विधायक रश्मि सिंह के जन्मदिन पर केक काटा गया

© 2024 POPATLAL | Design by @durgesheditor